Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री वैश्य बंधु समाज ने राहगीरों को वितरित किया ठंडा शरबत

श्री वैश्य बंधु समाज ने राहगीरों को वितरित किया ठंडा शरबत

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-निर्जला एकादशी के अवसर पर श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के पदाधिकारियों ने पुराना रानीपुर मोड़ पर छबील का आयोजन कर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया।

इस अवसर पर श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।सनातन संस्कृति में प्यासे व्यक्ति को पानी या शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है।इससे प्रेरणा लेते हुए निर्जला एकादशी के अवसर पर संगठन की और से राहगीरों को तपती गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडा शरबत वितरित किया।शरबत वितरण में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए विनीत अग्रवाल ने कहा कि संगठन समाज के जरूरतमंद वर्ग के बच्चों की शिक्षा,प्याऊ निर्माण, कांवड़ सेवा,निराश्रितों को वस्त्र व भोजन वितरण आदि विभिन्न सेवा गतिविधियों में भूमिका निभा रहा है।पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यो से अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।नितिन गुप्ता,प्रवीण,जय भगवान गुप्ता,महावीर मिततल,अजय अग्रवाल,विवेक अग्रवाल,सचिन रस्तोगी,अर्चना अग्रवाल,पिंकी अग्रवाल,संध्या गुप्ता ,सीमा गुप्ता,अंजना गुप्ता,आरती अग्रवाल,दीपा अग्रवाल,हिमानी,ललतेश गुप्ता,अनीता गुप्ता आदि ने शरबत वितरण में सहयोग किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल