Ticker

6/recent/ticker-posts

जय मां आश्रम में धूमधाम से मनाया गया ज्योति पर्व एवं स्मृति दिवस

 जय मां आश्रम में धूमधाम से मनाया गया ज्योति पर्व एवं स्मृति दिवस

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर श्री उषा माता महाराज द्वारा स्थापित जय मां मिशन की देशभर में स्थित सभी शाखाओं में धूमधाम से ज्योति पर्व एवं स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मिशन की साध्वियों एवं भक्तों ने ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं महादेव महाराज को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम में जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति एवं साध्वी जीवन ज्योति मां के संयोजन में मिशन की साध्वियों और संतों ने ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं उनके शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा प्रकल्पों को जारी रखने का संकल्प लिया।जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां एवं साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज त्याग,तपस्या एवं सेवा की प्रतिमूर्ति थे।पंजाब में उग्रवाद के माहौल के बीच ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज ने 177दिनों की पैदल यात्रा निकालकर लोगों को एकजुट करने के लिए ज्योति पर्व की शुरूआत की थी।स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज द्वारा स्थापित जय मां मिशन साधना,सेवा और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है।उषा माता महाराज के ब्रह्मलीन होने के पश्चात साध्वी शरण ज्योति मां एवं साध्वी जीवन ज्योति मां ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज की सेवा परंपरा को जिस प्रकार आगे बढ़ा रही हैं।वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।इस अवसर पर साध्वी पूजा ज्योति मां,साध्वी शीतल ज्योति मां,साध्वी दिव्य ज्योति मां,साध्वी परम ज्योति मां,साध्वी प्रकाश ज्योति मां,साध्वी शरद ज्योति मां, जगदीश चावला,मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो नं.9-कथा श्रवण कराते स्वामी भास्करानंद

सौभाग्य से प्राप्त होता है गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर-स्वामी भास्करानंद महाराज

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा तट पर संतों के सानिध्य में परम कल्याणकारी श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। इसलिए इस अवसर को कभी गंवाना नहीं चाहिए। साथ ही दूसरों को भी कथा श्रवण के लिए प्रेरित करना चाहिए।स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भवसागर की वैतरणी है।कथा के प्रभाव से अधोगति में पड़े पितरों को भी मोक्ष मिल जाता है।लेकिन कथा श्रवण का लाभ इससे मिले ज्ञान को आचरण में धारण करने से ही प्राप्त होता है।इसलिए सभी को कथा सत्संग से मिले ज्ञान को आचरण में धारण करना चाहिए।स्वामी भास्करानंद महाराज की शिष्या साध्वी कृष्णानंद ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का अथाह सागर है।कथा के प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है।कथा के मुख्य यजमान इंदौर निवासी प्रेम गोयल,विजय गोयल,श्याम अग्रवाल, कनकलता गोयल,कृष्णा गोयल एवं समस्त गोयल परिवार ने व्यासपीठ का पूजन कर कथाव्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रामपुर मनिहारान में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत,डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल