निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान को पहुंचे लाखों श्रद्धालु...
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर आज हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख गंगा घाट श्हर-हर गंगेश् के जयघोष से गूंज उठे। लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया और सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जल व्रत का संकल्प लिया।
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत वर्षभर की 24एकादशियों के बराबर फलदायी माना जाता है।इस दिन बिना जल ग्रहण किए व्रत रखने और गंगा स्नान करने से हजार वर्षों की तपस्या के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है।इसी मान्यता के चलते देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। वीकेंड और एकादशी पर्व एक साथ होने से हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बीती शाम गंगा आरती के बाद से ही बढ़नी शुरू हो गई थी और आज दोपहर तक इसमें और बढ़ोतरी हुई। शहर की सभी पार्किंग फुल हो गईं और हाईवे से लेकर अंदरूनी मार्गों तक भारी भीड़ रही। भीड़ और स्नान पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा।गंगा दशहरा/ निर्जला एकादशी स्नान के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 11जोन और 40सेक्टरों में विभाजित किया गया।हर जोन-सेक्टर में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद सड़क पर उतरकर यातायात की कमान संभाली। उन्होंने हरकी पैड़ी,मेला क्षेत्र और प्रमुख घाटों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को दिशा-निर्देश दिए।गंगा घाटों,हाईवे,पार्किंग स्थलों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस,पीएसी,पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही बीडीएस और डॉग स्क्वॉड की तैनाती की गई।ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की गई।जल पुलिस और गोताखोरों को घाटों पर अलर्ट रखा गया।

0 टिप्पणियाँ