Ticker

6/recent/ticker-posts

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर अगामी कॉवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा निकाली जायेगी।

कॉवड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11अगस्त को सेवा तीर्थ में भगवान शिव का गंगाजल से विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा ।देश समाज की प्रगति और जीवांे के कल्याण की प्रार्थना की जाएगी।नवीन कुमार घनघस ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू करने,जानवरों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने,जीवांे के साथ यौन अत्याचार के विरोध में कठोर कानून बनाने के लिए जनजागरण करना है।उन्होंने यह भी कहा कि जल जंगल जमीन और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। किसानों एवं आदिवासी समुदाय के लोगों को उचित सम्मान दिया जाए।उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि गौ माता का संरक्षण संवर्धन किया जाना चाहिए।गौ हत्या पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाया जाएं राष्ट्रीय स्तर पर गौ सुरक्षा कानून लागू किया जाए।आशु मलिक ने कहा कि जानवरों पर अत्याचार बंद होने चाहिए।गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए।निश्चित रूप से यह कावड़ यात्रा लोगों में जन चेतना का माध्यम बनेगी।युवा पीढ़ी को गौ सेवा,राष्ट्र सेवा एवं देश प्रेम से जुड़ना चाहिए। प्रैसवार्ता के दौरान ऋषि कुमार,हिमांशु चौहान भी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कोतवाली पुलिस ने साईबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की 48000रुपये की रकम