Ticker

6/recent/ticker-posts

सोमवती अमावस्या स्नान के बाद नगर निगम ने रचा स्वच्छता का नया कीर्तिमान,

 सोमवती अमावस्या स्नान के बाद नगर निगम ने रचा स्वच्छता का नया कीर्तिमान, 

90 ट्रैक्टर कूड़ा तड़के 4 बजे तक हटाया

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित हुए ऐतिहासिक स्नान पर्व में लगभग 75लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के कारण विभिन्न घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित हुआ, जिसे नगर निगम हरिद्वार ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर समयबद्ध रूप से साफ कर दिया ।

नगर निगम की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन से वाहनों की अनुमति मिलते ही रात्रि लगभग 9ः00बजे से ही स्वच्छता अभियान प्रारंभ कर दिया गया।अभियान के अंतर्गत विष्णु घाट, अलकनंदा घाट,सुभाष घाट,नई घाट तथा मालवीय घाट सहित सभी प्रमुख स्नान स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी रात निरंतर कार्य करते हुए लगभग 90ट्रैक्टर कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया।रात्रि 4ः00 बजे तक सभी प्रमुख घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा हटाकर व्यापक सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया, जिससे स्नान पर्व के उपरांत भी शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बनी रही। स्वच्छता अभियान के दौरान नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार द्वारा रात्रि लगभग 2ः00 बजे स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम का उत्साहवर्धन किया।अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम की समस्त स्वच्छता टीम पूरी रात मुस्तैदी के साथ कार्य में जुटी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजित