Ticker

6/recent/ticker-posts

सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय इंद्रजीत जौहर की रस्म पगड़ी में उमड़ा जनसैलाब

 सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय इंद्रजीत जौहर की रस्म पगड़ी में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विवेक जैन

बागपत-जौहर पब्लिक स्कूल बड़ौत में सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय इंद्रजीत जौहर की रस्म पगड़ी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी अनेक जानी-मानी हस्तियों सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया।
स्वर्गीय इंद्रजीत जौहर का 6 नवंबर वर्ष 2026 को निधन हो गया था। वे अपने सामाजिक सरोकारों, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। श्रद्धांजलि सभा में उनके भाई यशपाल जौहर एवं सुनील जौहर, पुत्र मनीष जौहर, पुत्रवधू रचना जौहर, पौत्र अरूजीत जौहर, पौत्री आनन्दा जौहर, पुत्रियां अंशु प्रियदर्शिनी, रुचि अरोड़ा एवं रितु पुरी अपने-अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहीं। अंशु प्रियदर्शिनी के पति अतुल्य जैन, रुचि अरोड़ा के पति संदीप अरोड़ा, रितु पुरी के पति जितेश पुरी, धेवती तानिया जैन, धेवता अर्जुन जैन के साथ ही संजय जौहर, वरुण जौहर, रेणु जौहर, प्रदेश जौहर एवं गीतांजलि जौहर ने स्वर्गीय इंद्रजीत जौहर से जुड़ी अपनी भावनात्मक स्मृतियां साझा कीं और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों एवं परिजनों ने उनके पुत्र मनीष जौहर के सिर पर पगड़ी बांधकर पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का प्रतीकात्मक दायित्व सौंपा तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध संगीतकार हिमांशु अलंकार एवं उनकी संगीत टीम ने भावपूर्ण गीतों और भजनों की संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से स्वर्गीय इंद्रजीत जौहर को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी कविन्द्र तोमर, बड़ौत नगर पालिका परिषद की चेयरमैन के पति एवं समाजसेवी अश्वनी तोमर, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह, कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा के प्रबंधक देवेंद्र धामा, सेंट आरवी स्कूल बड़ौत के संचालक अनुराग जैन, कृष्णपाल सिंह, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत के अध्यक्ष वीरेंद्र लोहड्डा, जन प्रसुन अखबार के सम्पादक वीरेन्द्र मलिक, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, मुदित जैन, आकाश बंसल, संदीप गर्ग उर्फ टीटू, आलोक शर्मा, अनवर चौधरी, सुरेश पाल, विकास गुप्ता, अनिल अरोड़ा, आकाश कंसल, कल्लू जैन, लिटिल अचीवर्स स्कूल बड़ौत की प्रधानाचार्या रुचि अहलावत, भाजपा नेत्री सरिता चौधरी, अर्जुन अवार्डी शोकेन्द्र पहलवान, उपसभापति अंकित वीर एवं डाक्टर अभिनव तोमर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय इंद्रजीत जौहर के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान एवं आत्मीय व्यवहार को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,