Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व शौचालय दिवस पर सहारनपुर में 3 शौचालय ब्लॉक और 1 आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण, CDO ने की सराहना

 विश्व शौचालय दिवस पर सहारनपुर में 3 शौचालय ब्लॉक और 1 आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण, CDO ने की सराहना

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर ITC मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत WASH इंस्टीट्यूट द्वारा जनपद में संचालित 'चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल्स एंड आंगनवाड़ी इन सहारनपुर' कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा (IAS) ने प्राथमिक विद्यालय कोरीमाजरा नगर क्षेत्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय सबदलपुर (कन्या) विकास खंड बलियाखेड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय शेरपुर गुर्जर विकास खंड बलियाखेड़ी में नवनिर्मित तीन शौचालय ब्लॉकों तथा प्राथमिक विद्यालय खत्रीवाला विकास खंड बलियाखेड़ी के प्रांगण में नवनिर्मित एक आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में ITC लिमिटेड सहारनपुर से प्रोग्राम मैनेजर प्रकाश कुमार, यूटिलिटीज मैनेजर (इंजीनियर) ज्वाला प्रसाद तथा CDPO पंकज कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान CDO ने विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधाओं, हाथ धोने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा बच्चों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिवर्तन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कोरीमाजरा में WASH इंस्टीट्यूट द्वारा स्थापित हाइजीन कॉर्नर का भी अवलोकन किया।WASH इंस्टीट्यूट द्वारा विद्यालयों में गठित बाल मंत्रिमंडल के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, जल संरक्षण व हरित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भ्रमण किया, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा रोजगार सामर्थ्य एवं कौशल विकास से संबंधित मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों से बातचीत कर उन्हें पोषण किट वितरित की, वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समावेशी शिक्षण सामग्री किट प्रदान की गई। उन्होंने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया।कार्यक्रम के अंत में WASH इंस्टीट्यूट की ओर से मुख्य अतिथि व गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिह्न, पौधे एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,