नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर नकुड़ में 'पीडीए योद्धा संवाद कार्यक्रम' का आगाज, सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
रिपोर्ट नदीम निज़ामी/अमान उल्ला खान
नकुड़-सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर आज रविवार को नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी कड़ी में क्षेत्र की जनता से सीधा जुड़ाव बनाने के उद्देश्य से 'पीडीए योद्धा संवाद कार्यक्रम' का विधिवत आगाज किया गया।
अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाड़ा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम के साथ नकुड़ विधानसभा (02) के विभिन्न गांवों, मोहल्लों और कस्बों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया।जनसंपर्क के दौरान फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आजीवन गरीब, किसान और वंचित वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए इस जनसंवाद की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा, "यह संवाद आपके हक़, सम्मान और भागीदारी का है। हमारा उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि आपके बीच आकर आपकी बात सुनना और आपकी आवाज़ बनना है।"इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सभासद जुनैद असगर, सभासद आमिर आलम, चौधरी मुबारक, विपिन गोस्वामी, फ़ैसल, रमेश त्यागी, मोहम्मद उस्मान गनी, जुनैद कुरैशी, शुभम धीमान, धामा, समीर, अरविंद, फरमान गाड़ा, नसीम सलमानी, सादिक़ ननहेड़ा, हसीब, नय्यब, बिलाल राजपूत, मामा सावेज, धर्मपाल, इस्लाम अंसारी, मोबिन निज़ामी, राशिद उम्मती, शहजाद राव, मकबूल कुरैशी, ज़ावेद अंसारी, इस्तखार जोगी, आसिफ मंसूरी और इकबाल निजामी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ