Ticker

6/recent/ticker-posts

महान किसान व राष्ट्र चिंतक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

महान किसान व राष्ट्र चिंतक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

 सहारनपुर-  महफूज गार्डन चिलकाना रोड पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के कार्यालय पर महान किसान व राष्ट्र चिंतक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।  किसान दिवस के रूप में मनाई गई चौधरी साहब की जयंती के अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों विचारों क्रियाकलापों वे उनके आदर्शों पर चल कर ही भारतवर्ष को उन्नतिशील बनाया जा सकता है। आजादी से अब तक देश में उनसे महान व चिंतक कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं हुआ है जहां उनकी सोच कृषि प्रधान देश के अन्नदाता किसानों के लिए थी वही वह मजदूरों छोटे व्यापारियों दुकानदारों छात्रों युवाओं व देश किस तरह उन्नति शील हो उसके बारे में उनका गंभीर चिंतन था। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उनकी ईमानदारी का कोई सानी नहीं था। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज भाजपा की केंद्र सरकार व नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का अन्नदाता किसान सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है आज चौधरी साहब की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने केंद्र सरकार से व महामहिम राष्ट्रपति जी से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की जिसके चौधरी साहब सही मायने में हकदार थे और है। 


भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के सुझाव व किए गए कार्यों के द्वारा ही किसानों की सभी समस्याओं को हल करके ही देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी जी को व केंद्र सरकार के मंत्रियों को महान किसान चिंतक चौधरी चरण सिंह जी को पढ़ना चाहिए। बैठक में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के उपाध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद अरशद वसीम जहीर पुर वीरेंद्र सिंह बिल्लू हाजी वली मोहम्मद हाजी सुलेमान रविंद्र चौधरी प्रधान हरपाल सिंह आदि ने धूमधाम से चौधरी चरण सिंह जी की जयंती मनाई। बैठक के बाद पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के साथ प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक व अन्य ने चौधरी चरण सिंह चौक अस्पताल जाकर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे ए