चौधरी चरण सिंह जी की आर्थिक नीतियों कि आज देश को नितांत आवश्यकता-राव केसर
सहारनपुर- राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने आज परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120 वीं जयंती मनाई राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए जहां उन्होंने चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात हवन पूजन किया एवं देहरादून चौक स्थित राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राव कैसर एवं निवर्तमानप्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा इस वर्ष राष्ट्रीय लोक दल पूरे देश में चौधरी चरण सिंह सप्ताह बनाएगा जिसमें उनसे जुड़े विषयों पर एक सप्ताह तक लगातार विचार गोष्ठी की जाएगी। 30 दिसंबर को शुक्रताल में चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं किसान विचार गोष्ठी के उपरांत समापन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राव केसर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की आर्थिक नीतियों कि आज देश को नितांत आवश्यकता है आपसी भाईचारा एवं खुशहाल ग्रामीण भारत की उन्नति का मूल मंत्र है। चौधरी चरण सिंह जी ने अपने जीवन काल में सदैव किसान हित में कार्य किए जमीदारा खात्मा, पटवारी राज का खात्मा, सहकारी खेती का विरोध, ग्रामीण बैंक की स्थापना, नाबार्ड योजना आदि अनेकों अनेक देशहित के कार्य उनकी उपलब्धियों में सम्मिलित हैं।
उनका यह वाक्य देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है एवं किसान की एक नजर खेत की मेड और दूसरी लाल किले की प्राचीर पर होनी चाहिए। आज भी यह वाक्य अपने आप में एक महत्व रखते हैं। गोष्ठी में मुख्य रूप से हरपाल बाल्मीकि, रमेश चौहान, सागर चौधरी, प्रवेश कश्यप, मोहित शर्मा, फखरुल इस्लाम, गजेंद्र चौधरी, अतुल फंदपुरी, आसिफ पार्षद, अनुज चौधरी, चौधरी मुनव्वर, विशाल कंबोज, चौधरी सहेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ