Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य विकास अधिकारी बने भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. संस्था के जिला मुख्यायुक्त

मुख्य विकास अधिकारी बने भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. संस्था के जिला मुख्यायुक्त

सहारनपुर- प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ0 प्रभात कुमार ने भारत स्काउट और गाइड नियमावली में निहित प्राधिकार के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार को भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. की जनपद संस्था सहारनपुर के विकास एवं संस्था के हित को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यायुक्त के पद पर नियुक्त किया।

 इसके तहत जनपद में मुख्य विकास अधिकारी स्काउट व गाइड संबंधी जिला कार्यकारिणी एवं जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर सकेंगे। इसी के साथ जिला आयुक्त स्काउट व गाइड पद पर नियुक्ति हेतु नियमानुसार उपयुक्त व्यक्तियों को प्रस्तावित करने का अधिकार होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/जिला मुख्यायुक्त को भारत स्काउट और गाइड उ.प्र. के विभिन्न पदाधिकारियों ने शुभकामनायें प्रेषित की।

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन सहारनपुर ब्रांच के डॉ डी के गुप्ता बने अध्यक्ष व डॉक्टर राहुल सिंह बने सचिव