संगठन एक वट वृक्ष की भांति होता है- स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर- संगठन एक वट वृक्ष की भांति होता है जो व्यापारियों की समस्याओं का निदान समय-समय पर कराकर उनको व्यापार करने में मजबूती प्रदान करता है। उक्त विचार आज यहां रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (पंजी.) के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने व्यक्त किये। इस अवसर पर व्यापार मण्डल में शामिल हुए होने वाले युवा व्यापारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि व्यापार मण्डल व्यापार में आने वाली उनकी समस्या का निदान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
श्री मनोचा व श्री चावला ने कहा कि उनका संगठन व्यापारियो की हर लड़ाई को मजबूती से लड़ता चला आ रहा है तथा व्यापारियों को निर्भिक होकर व्यापार करने की बात कहता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी ताकत है और यह ताकत उन्हें उनका व्यापार मण्डल प्रदान करता है। व्यापार मण्डल की छत्रछाया में वे खुलकर अपना व्यापार निर्भिकता के साथ कर सकते हैं। उन्होंने व्यापार मण्डल में शामिल होने वाले युवा व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की हर समस्या का निदान कराने के लिए व्यापार मण्डल उनके साथ हमेशा खड़ा है। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा। युवा व्यापारियों राहुल कुमार गुप्ता, फैसल फारूख, अमित भसीन, सचिन छाबड़ा, साहिल सेठी, जीतेन नागपाल, जतिन नागपाल, निखिल शर्मा, रोनित गांधी, दीपेन वालिया, सुनील चावला, राधव अलाबादी, उत्कर्ष गिल, कार्तिक गोयल, पार्थ बाठला, शौर्य छाबडा, अनुज कुमार, मौ. वली शमशी, मौ.उमर ने व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की। युवा व्यापारियों का महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिह चावला ने पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, सुधीर मिगलानी, नीरज जैन, मुकेश दतता, सुरेश सलूजा, फरजान उल हक, संजय गुप्ता, नितिन गर्ग, अनुभव शर्मा, मनोज विज, अशोक नारंग, गुलशन अनेजा, उा.राजेश नारंग, यशपाल डाबरा आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ