इंडियन फारेस्ट सर्विस में सहारनपुर के पुलकित गुलाटी की 34वी रैंक
सहारनपुर:-महानगर के बाबा लाल दास रोड गांधी कालोनी निवासी व्यापारी प्रेम गुलाटी- मंजू गुलाटी के पुत्र पुलकित गुलाटी ने यूपीएससी की इंडियन फारेस्ट सर्विस- 2022 में सफलता हासिल की है। उन्हें 34वीं आल इंडिया रैंक मिली है। पुलकित मेरठ में जिला दिव्यांगजन अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि पीसीएस 2021 में उनका इस पद के लिए चयन हुआ था। यूपीएससी में तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और बड़ी बहन दीक्षा गुलाटी को दिया है

0 टिप्पणियाँ