सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
सहारनपुर =शनिवार को सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, खादी तथा ग्रामोद्योग , हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, उ0प्र0 शासन श्री प्रांजल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर चर्चा एवं विभागीय ऋण योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन, बैठक में विभाग की विभिन्न ऋण योजनाओं में लाभान्वित हुए लाभार्थियों को डमी चेक वितरण, वीएसएसवाई एवं ओडीओपी टूलकिट योजनाओं में लाभान्वित लाभार्थियों को टूल किट वितरण, निवेशकों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू पर कार्य प्रारंभ के परिप्रेक्ष्य में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाना, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर चर्चा, निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के साथ विभागीय ऋण योजनाओं की समीक्षा पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।श्री अनूप खन्ना, अध्यक्ष आईआईए द्वारा जनपद सहारनपुर में कुटीर उद्योग जैसे-हौजरी पर इन्सपेक्टर राज हो रहा जिसे बन्द किया जाना चाहिए तथा हौजरी को एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किये जाने का अनुरोध किया गया है । सचिव महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि इन्सपेक्टर राज के संबंध में जिलाधिकारी व एसएसपी को दिशा - निर्देश जारी कर दिये जायेगें तथा हौजरी को ओडीओपी में शामिल करा लिया जायेगा । श्री रविन्द्र मिगलानी,अध्यक्ष सीआईएस द्वारा बताया गया कि औद्योगिक इकाई स्थापित करने हेतु मानचित्र की स्वीकृति की प्रक्रिया विकास प्राधिकरण से हटाकर उद्योग विभाग को दे दी जाये , जिससे उद्यमियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े । सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि मानचित्र शासनादेशों के नियमानुसार ही स्वीकृत किये जाने का प्राविधान है ।
उद्यमियों द्वारा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र तथा देहरादून रोड पर स्थित इकाईयों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग की ज्यादा समस्या बनी रहती है , जिस पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा बैठक में उपस्थित अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि मुख्य अभियन्ता विद्युत तथा औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर विद्युत विभाग से संबंधित समस्त समस्याओं पर चर्चा कर निस्तारण किया जाये। सचिव महोदय द्वारा अधिशासी अभियन्ता , पिलखनी को निर्देश दिये गये कि औद्योगिक क्षेत्र , पिलखनी में बीसीपी लगाने हेतु एक कैम्प का आयोजन कर लिया जाये । श्री संजीव शर्मा , एसवीआईआई द्वारा जनपद में औद्योगिक आस्थान विकसित किये जाने का अनुरोध किया गया है , जिस पर उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि एक औद्योगिक आस्थान विकसित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय के स्तर से औद्योगिक विकास आयुक्त लखनऊ को अर्द्धशासकीय पत्र प्रेषित किया जा चुका है । औद्योगिक संगठनों द्वारा अवगत कराया गया कि इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी छूट का लाभ विद्युत विभाग द्वारा दिया जा रहा था , परन्तु औद्योगिक इकाईयों को विद्युत विभाग द्वारा इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी छूट की धनराशि वापस करने हेतु नोटिस दिये जा रहे है , जिस पर सचिव महोदय द्वारा औद्योगिक संगठनों को निर्देश दिये गये कि इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी छुट से संबंधित प्रकरण का उल्लेख करते हुए । विवरण शासन को प्रेषित किया जाये । श्री अमित राणा , चण्डीगढ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद सहारनपुर में उनके द्वारा बेहट व गंगोह में गैस प्लांट लगाया जा रहा है । गंगोह में निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है । श्री अमित राणा द्वारा बायो गैस प्लांट से संबंधित शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया गया, जिससे उद्यमियों को आसानी हो सके ।
बैठक में श्री सिद्धार्थ यादव , उपायुक्त उद्योग ने जानकारी दी कि जनपद सहारनपुर को 5250 करोड़ के निवेश का लक्ष्य आवंटित किया गया , जिसके सापेक्ष 441 निवेशकों द्वारा रू 33,329.42 करोड़ के एमओयूज हस्ताक्षरित किये गये हैं , जिसमें से 65 एम0ओ0यू 18,00 करोड़ के धरातल पर आ चुके हैं । उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत लाभान्वित अभ्यर्थियों को चेक वितरित किये गये तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना व एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत लाभन्वित अभ्यर्थियों को टूलकिट वितरित की गयी । इससे पूर्व दिनांक प्रातः 10 बजे वुड सीजनिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया । इस दौरान सचिव महोदय द्वारा मै इनाफा हैण्डीकाफ्ट को निर्देश दिये गये कि वह वुड सीजनिंग प्लांट के किराये की बकाया धनराशि एक माह के अन्दर जमा करें तथा वुड सीजनिंग प्लांट के वर्कशॉप के किरायेदार श्री पवन जैन को दूरभाष पर वर्कशॉप को एक माह के अन्दर खाली करने के निर्देश दिये गये । इसके उपरान्त प्लैज योजना के अन्तर्गत विकसित किये जा रहे निजी औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया गया है, जिसमें निजी औद्योगिक पार्क के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि इसका शिलान्यास किया जा चुका है , शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा सचिव महोदय द्वारा सीएफसी को निर्देश दिये कि जो कार्य अधूरे हैं उनको शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये ।टुलकिट योजना में लाभान्वित लाभार्थी निशा, भारती, आयशा, रितु, फरजाना, परमीला, कुमारी आरती, शौकत अली एवं मुनव्वर।ऋण संबंधित योजनाओं में लाभान्वित लाभार्थी मोहम्मद सादिक, बासित, युनूस, फैयाज आलम एवं समीर सक्सेना स्मृति चिन्ह प्राप्त करने वाले निवेशक जैविल राणा व अमित राणा, करण गिरधर, आत्मा सिंह, मोहम्मद अफरोज, इदरीश खान, सचिन जैन एवं शिवम गोयल।इस बैठक में श्री विजय कुमार मुख्य विकास अधिकारी, श्री रजनीश कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , श्रीमती अन्जू रानी संयुक्त आयुक्त उद्योग , श्री सिद्धार्थ यादव उपायुक्त उद्योग, श्री बनवारी लाल सहायक आयुक्त उद्योग , मुजफ्फरनगर , विद्युत विभाग व अन्य विभागों के अधिकारीगण तथा आईआईए अध्यक्ष श्री अनूप खन्ना लघु उद्योग भारती से श्री रविन्द्र बंसल, सीआईएस से श्री रविन्द्र मिगलानी, श्री मनजीत सिंह अरोड़ा आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण, पदाधिकारीगण तथा निवेशकगण,उद्यमीगण उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ