Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर में पहली बार कम उम्र के बच्चो ने बजाया भारतीय शास्त्रीय वाद्य

सहारनपुर में पहली बार कम उम्र के बच्चो ने बजाया भारतीय शास्त्रीय वाद्य

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- स्मॉल वंडर स्कूल एवम "स्पर्श" इंडियन  क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक फाउंडेशन संस्था के संयुक्त तत्वाधान में  सहारनपुर में पहली बार 6 भारतीय शास्त्रीय वाद्यों को सबसे कम उम्र के बच्चो द्वारा बजाया गया।  प्रथम प्रस्तुति में बच्चो द्वारा राग यमन में आलाप ,जोड़ ,गत झाला बजाया।द्वितीय प्रस्तुति में मिश्र राग पहाड़ी पर एक धुन सुनाई और अंतिम प्रस्तुति में मिश्र राग पहाड़ी एवम भूपाली में आ गए जहा जवां कदम" बजाया आर साथ साथ गया भी।

विभिन्न भारतीय वाद्यों में सरोद पर रुद्र मोंगा,सारंगी पर श्रेयान,संतूर पर पूर्वा,बांसुरी पर रिद्धि जैन,इसराज पर अमान्या और सितार पर कवन सिंह ने सामूहिक शास्त्रीय संगीत की अनूठी प्रस्तुति दी।प्रधानाचार्य  सविता मखीजा ने कहा कि युवा अवस्था से बच्चो को शास्त्रीय संगीत का आरंभिक ज्ञान होना नितांत आवश्यक है। स्कूल के बच्चे इस प्रयास में बहुत रुचि ले रहे है और उनके माता पिता भी उन्हें पूरा सहयोग दे रहे है।संयोजक पंकज मल्होत्रा ने बताया कि यह एक प्रायोगिक पहल थी जिसका प्रथम पड़ाव आज सफल हुआ है।इस अवसर पर सीमा सिंह नोनिता,अनुराग,आस्था, प्रतीक शेफाली मल्होत्रा उपस्थित थे।सविता मखीजा ने बताया की इस कड़ी में आगामी 20 मई से 4 जून तक इंडियन क्लासिकल म्यूजिक,कथक एवम थियेटर के लिए एक ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन स्मॉल वंडर स्कूल में किया जा रहा है जिसमे दिल्ली से प्रख्यात कथक नृत्यांगना यामिका महेश और स्पर्श संस्था से अनुराग सेठ और पंकज मल्होत्रा की सहभागिता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन