Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

रिपोर्ट अमन मलिक/डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान -सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों का स्वयं अवलोकन कर फरियादियों से विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के  निर्देश दिए।

स्म्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 15, पूर्ति विभाग की 05, विद्युत विभाग की 02, पुलिस विभाग की 02, विकास विभाग की 02, नगर पंचायत की 05 कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निदान करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों व समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। भूमि संबंधी प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित रूप से कार्यवाही की जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने पुलिस अधिकारियों को जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी डॉ0 पूर्वा, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री की अनुकंपा से सहारनपुर में विकास की बयार- महापौर