Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप की मनाई जयंती

सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप की मनाई जयंती

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप  की जयंती मनाई और  महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का हवन किया गया।अंबाला रोड  पर सपा जिला कार्यालय पर आज पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप  जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण उनका नमन किया और उनके चित्र पुष्प अर्पित  करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान भी किया। 

महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी ने कहा कि भारत देश ऋषि मुनियों का देश रहा है और यहां की सभ्यता संस्कृति हर किसी में रची बसी है । उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप  ने समाज में ऊँच नीचे के भेदभाव को समाप्त कर सामान रूपकता लाने का कार्य किया और उनके आदर्श भी आज हम सब के बीच विद्यमान है जिनके हम सभी को अनुसरण करना चाहिए।पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा कहा कि महापुरुषों ने देश को दिशा दशा देना काम किया उन्होंने कहा कि सभी महापुरुष हमें अच्छे मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं हमें उनके आदर्श और सिद्धांतों को जीवन में अपनाना चाहिए।वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल गफूर एवं सपा महानगर महासचिव राजीव अग्रवाल ने कहा कि महर्षि कश्यप  समाज को एकजुट करने का प्रयास किया और कश्यप समाज को एक ऐसी पहचान दी कि यह समाज एक नई विशिष्ट पहचान रखता है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हमें संत महापुरुषों के आदर्शों के अनुरूप कार्य कर एक अच्छे राजनेता का चयन करना चाहिए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता गठबंधन धर्म पर निभाते हुए गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतने का काम करेंइस मौके पर पार्षद फहद सलीम अमरीश चौटाला सहदेव चौधरी रोहित कश्यप चौधरी जुमला सिंह इरशाद सलमानी हसीन कुरैशी शाहरुख अब्बास मुकेश कश्यप दलित कश्यप रजत कश्यप राजकुमार प्रधान हिना सिद्दीकी नदीम अंसारी दानिश वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसिक रूप से ग्रसित किशोर को पीटा, बेबस पिता ने लगाई न्याय की गुहार