Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा जमुनी तहज़ीब की झलक,ग्लोकल विश्वविद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन

 गंगा जमुनी तहज़ीब की झलक ,ग्लोकल विश्वविद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के.भारती के दिशानिर्देशन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।  

इस अवसर पर ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के.भारती ने कहा की हर साल की तरह इस वर्ष भी रमज़ान के पवित्र  महीने में ग्लोकल विश्वविद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य भारत की गंगा जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाना है। इसमें एक साथ शामिल होकर सभी स्टाफ ने शांति, सौहार्द व आपसी भाइचारे का जो सन्देश दिया है वो अतयंत सराहनीय है।इस कार्यक्रम में ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के.भारती, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार शर्मा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. एस. पी. पाण्डे, मुख्य वित्त अधिकारी एपी  सिंह (सीए) सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक साथ रोज़ा इफ्तार किया और डिनर में शामिल हुए।   इफ्तार पार्टी का संयोजन संयुक्त रूप से चीफ प्रॉक्टर जमीरुल इस्लाम, डॉ. रेशमा ताहिर, डीएसडब्लू  स्वर्णिमा सिंह, डॉ. मोहम्मद वाजिद खान, डॉ. वसीम अहमद, सलमा परवीन, शहनवाज अली, मोहम्मद वसीम ने किया। इस कार्यक्रम का समापन डिनर के  साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसिक रूप से ग्रसित किशोर को पीटा, बेबस पिता ने लगाई न्याय की गुहार