Ticker

6/recent/ticker-posts

संजीव तोमर का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

संजीव तोमर का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

बोले, कार्यकर्ता ही हैं संगठन की रीढ़, एकजुटता को बताया जरूरी

13 दिसम्बर को देहरादून में होने वाली महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए 13 दिसम्बर को देहरादून में होने वाली महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

सोमवार को देवबंद पहुंचे संजीव तोमर का कार्यकर्ताओं ने मजनू वाला रोड गाड़ा चौक पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत स्थानीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए तोमर ने कहा कि संगठन अपनी स्थापना के पहले दिन से किसानों के साथ खड़ा है। भारत कृषि प्रधान देश है और यहीं पर किसानों की सबसे ज्यादा अनदेखी होती है। कहा कि एकता ही में ताकत है इसलिए संगठित रहना आवश्यक है। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए अमजद गोड को युवा जिला मंत्री घोषित करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। संजीव तोमर ने आगामी 13 दिसम्बर को उत्तराखंड के देहरादून में होने वाली महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में भाग लेने का आह्वान सभी से किया। पवन त्यागी, रिहान चौधरी, निखिल चौधरी, दीपक तोमर, चंदन त्यागी, अजय त्यागी, इलियास उर्फ पप्पू, सनात, इरशाद आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संजीव तोमर का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत