राष्ट्रीय लोकदल व भाजपा गठबंधन को जिताने में जी जान से जुट जाएं-चौ नीरपाल
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर -दिल्ली रोड पर भाजपा की चुनावी रैली में शिरकत करने आए राष्ट्रीय लोकदल के छेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन व राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने रैली के समापन के बाद दिल्ली रोड आवास विकास कालोनी में मुकेश चौधरी के निवास पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि रालोद कार्यकर्ता जी जान से राष्ट्रीय लोकदल व भाजपा गठबंधन को जिताने में जी जान से जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी के साफ दिशा निर्देश है कि बूथ स्तर तक रालोद कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित रहनी चाहिए।9 अप्रैल को जयंत चौधरी प्रात: 11 बजे कस्बा ऊन में रैली को संबोधित करेंगे।कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में अपने संसाधनों द्वारा पहुंचे।इस दौरान वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश एडवोकेट,महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,राजदीप ढाका, पप्पू भारसी,राजीव चौहान, मो आरिफ, के पी नैन,संजय राणा,तरुण मलिक, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ