रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ब्लॉक प्रमुख गीता रानी विजयपाल ने बताई सरकार की उपलब्धियां
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक थीं।भाजपा सरकार भी महिलाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है जिससे महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं।
रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के अंतर्गत खंड विकास परिसर में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री जसवंत सैनी, ब्लॉक प्रमुख गीता रानी,विजयपाल सिंह ने किया।कार्यक्रम में विशेष कार्य करने वाली तीन महिलाओं नेहा देवी,सोनिया देवी व कोमल रानी को सम्मानित किया गया।तीन महिलाओं की गोद भराई की गई एवं बच्चों का अन्न प्राशन्न कराया गया।संबोधित करते हुए संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक थी जिन्होंने उस समय फैली कुरीतियों को दूर कर महिलाओं के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी महिलाओं के विकास के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनसे महिलाएं सक्षम और स्वावलंबी बनी हैं।राज्यमंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया।ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के साथ साथ महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें समर्थ बनाना है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने जो महिला उत्थान की जो ज्योति जलाई थी आज वह विशाल मशाल बन चुकी है।आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।बीडीओ सोनिका चौधरी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार,मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचंद सैनी आदि ने भी संबोधित किया।संचालन मनोज कुमार ने किया।इस दौरान नकुल चौधरी, दीपक सैनी, विनोद पँवार,प्रमोद कौशिक,पार्षद सुलेख चंद,सचिन कुमार आदि सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ