Ticker

6/recent/ticker-posts

चौधरी साहब ने देश के किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया-चौ नीरपाल सिंह

चौधरी साहब ने देश के किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया-चौ नीरपाल सिंह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की मूर्ति को गंगाजल से नहलाया।इस दौरान रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने किसान कल्याण, ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान एवं वंचित समाज के सशक्तिकरण के लिए जीवन भर कार्य किया। चौधरी चरण सिंह का मानना था कि समृद्ध किसान और शशक्त कृषि व्यवस्था मजबूत भारत के आधार है।उन्होंने देश के किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया ऐसे महान देवता, महापुरुष को कोटि कोटि नमन।इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सिंह, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, महासचिव आरिफ मलिक,राजीव चौधरी,कमल सोनकर,यासीन मलिक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोकशों को किया गिरफ्तार