माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के अंतर्गत विधायक देवेंद्र निम ने महिलाओं को किया सम्मानित
भाजपा सरकार माता अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर चल रही है-विधायक देवेंद्र निम
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर समाज को जोडने और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने की भाजपा सरकार की अभिनव पहल मील का पत्थर साबित होगी।
माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दि स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत सम्मेलन में विधायक देवेंद्र निम ने विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं के लिए संघर्ष करने और उन्हें उनके अधिकार और सम्मान दिलाने वाली वीरांगना थी।उन्होंने नारी सशक्तिकरण की वो मशाल जलाई जिससे आज तक चहुँ और उजाला फैल रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार माता अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर चल रही है।पहली बार महिलाओं को सशक्त सक्षम स्वावलंबी बनाने के लिए इतनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।इन योजनाओं के कारण महिलाएं और उनके परिवार उन्नति कर रहे हैं और देश विकास के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।विधायक देवेन्द्र निम ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और विभागों को अधिक से अधिक महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है।इस दौरान चेयरपर्सन रेणु बालियान, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा, प्रदीप चौधरी, संजय चेयरमैन,प्रमोद कौशिक, विनोद पँवार, मनीष पँवार,गौतम चौधरी,नफ़ीज़ सैफ़ी,नदीम अहमद,संदीप सेनी, सूरज वाल्मीकि, निहाल वाल्मीकि, कल्याण सिंह, विकास प्रधान,मेघराज पँवार,किरतपाल चौधरी आदि भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।कार्यक्रम का संचालन धर्मेस गुप्ता ने किया।
0 टिप्पणियाँ