किसान देश का जीवन है, किसानों की ख़ुशहाली ही देश की प्रगति-अश्विनी त्यागी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
छुटमलपुर-किसान देश का जीवन है। खुद का जीवन लगाकर देश को जीवन्त रखते हैं। किसानों की ख़ुशहाली ही देश की प्रगति है। उक्त विचार विकास खण्ड मुज़फ्फराबाद में चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री की पूर्णियातिथि पर अश्वनी त्यागी सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ने व्यक्त किये। विकास खण्ड मुज़फ्फराबाद के समस्त कर्मचारीयो ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि व श्रद्धाांजलि अर्पित की।
इस दौरान त्रिलोचन सिंह सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ने कहा की भारत देश को विश्व में कृषि देश का दर्जा दिलाने वाले किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी के संघर्ष व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दानिश सिद्दीकी जिला मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन ने कहा की चौधरी सहाब सर्व समाज को साथ लेकर देश में राज किया और कृषि,मज़दूर, व्यापारिक व दस्तकारी इन सबको साथ लेकर भारत को सोने की चिड़िया बनाने का कार्य किया। इस अवसर पर संजय सैनी ब्लॉक अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, धर्मवीर सिंह, राजकुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, चंद्रपाल, अश्विनी सैनी, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, विकास कुमार, विपिन, मूलचंद मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ