तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना के अदम्य साहस को किया सलाम
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाकियू किसान जनशक्ति ने निकाली यात्रा
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद -आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय किसान यूनियन (किसान जनशक्ति) ने शुक्रवार को तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को सलाम किया।
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद तिरंगा शुरू हुई। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय त्यागी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा स्टेट हाइवे, सुभाष चौक, कासिमपुर, भायला फाटक समेत विभिन्न मार्गों से होती हुई बाबूपुर नगली गांव पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लहराते हुए तिरंगे और देशभक्ति गीतों व नारों ने लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरा। विनय त्यागी ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा की गई निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की कमर तोडऩे का काम किया है। इस आपरेशन से विश्व भर में भारतीय सेना का मस्तक ऊंचा हुआ है। पाकिस्तान इस भारतीय सैन्य कार्रवाई को कभी भुला नहीं पाएगा। इस मौके पर वैभव त्यागी, आजाद सिंह, दीपक त्यागी, आदित्य राणा, अनुज कश्यप, अजय त्यागी, संजय कुमार, नीटू कश्यप, जुगनू त्यागी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ