सहारनपुर के पंकज बंसल बने उत्तर प्रदेश जूडो संघ में कार्यकारी सदस्य
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-सहारनपुर जिला जूडो संघ के उपाध्यक्ष पंकज बंसल का उत्तर प्रदेश जूडो संघ में सदस्य कार्यकारिणी के रूप में मनोनयन होने पर अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता समेत सहारनपुर जिला जूडो संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
सहारनपुर जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की 29 अगस्त 2025 को सहारनपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लखनऊ से पधारे चेयरमैन महेश कुमार गुप्ता ने सहारनपुर जिला जूडो संघ के उपाध्यक्ष पंकज बंसल को सदस्य कार्यकारिणी के रूप में मनोनीत कर घोषणा की। जिसे करतल ध्वनि के बीच सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। उनके मनोनयन पर उत्तर प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया, महासचिव मुनव्वर अंजार, तकनीकी सचिव दीपक गुप्ता, संयुक्त सचिव राजेंदर शर्मा (लखनऊ), संजय गुप्ता (प्रयागराज) एवं समस्त जनपदों के अध्यक्ष/सचिव ने बधाई दी। अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर जिला जूडो संघ में भी पंकज बंसल के मनोनयन पर खुशी की लहर है। डॉ. एसके शर्मा, अनिल अग्रवाल, विनय जिंदल, धीरज जैन, संजय गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, संजीव गुप्ता, नौशाद सैफी, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, अमन झा, कुलदीप गुप्ता, सचिन वर्मा, अर्णव गुप्ता आदि ने पंकज बंसल को बधाई देकर खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ