Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी 14मार्च 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा

आगामी 14मार्च 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-स्थायी लोक अदालत के सभागार में स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष नीतू जोशी की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक आयोजित की गयी।मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर सहित बैंक ऑफ बडौदा,भारतीय स्टेट बैंक ,आई.सी.आई.सी.आई.,पंजाब नेशनल बैंक,अल्मोडा अर्बन बैंक तथा इण्डियन ओवरशीज बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने आगामी 14मार्च 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रि-लिटिगेशन (वाद-पूर्व) मामलों और लम्बित वादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने में प्राथमिकता दें। कहा कि बैंक प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर के पुन्या गर्ग बने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष