Ticker

6/recent/ticker-posts

280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन-प्लास्टि

 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन-प्लास्टिक बरामद, सवा लाख जुर्माना

बालपुर में एक हौजरी फैक्ट्री में बनाये गए गोदाम में छुपाकर रखे गए थे कंटेनर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम अधिकारियों ने आज प्रवर्तन दल के साथ चिलकाना रोड स्थित बालपुर में एक हौजरी फैक्ट्री पर छापा मारकर 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक बरामद किया और सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया। बरामद की गयी प्रतिबंधित सामग्री को नगर निगम की गाड़ियों में भरकर निगम लाया गया।

नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह के नेतृत्व में आज दोपहर नगर निगम अधिकारियों की टीम  प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ चिलकाना रोड स्थित बालपुर पहुंची और एक हौजरी फैक्ट्री पर छापा मारकर 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक गिलास, कटोरी, चम्मच आदि बरामद किये गए। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह ने बताया कि बालपुर में एक हौजरी फैक्ट्री के भीतर बनाये गए एक गोदाम में यह प्रतिबंधित प्लास्टिक कंटेनरों में भरकर छुपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर नगरायुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग और उनकी टीम तथा उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहारनपुर के सहायक अभियंता संजय कुमार को साथ लेकर निगम द्वारा छापा मारा गया और 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक बरामद की गयी और सवा लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। बरामद की गयी प्रतिबंधित सामग्री को नगर निगम की गाड़ियों में भरकर निगम लाया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान उक्त अधिकारियों के अलावा निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद व इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक नीरज, राजवीर, आशीष, अमित चौधरी व सोमकुमार तथा प्रवर्तन दल के जवान भी शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज भाजपा सरकार की तानाशाही-संदीप सिंह राणा