Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार ,2 किलो से अधिक गांजा बरामद

पुलिस ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार ,2 किलो से अधिक गांजा बरामद

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है।

मंगलवार को रेल चौकी प्रभारी एसआई समीप पांडे ने सहयोगी पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल हिमेश चन्द्र व कांस्टेबल दीपक चौहान के साथ लाल पुल नहर पटरी पर चैकिंग के दौरान महिपाल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम फलोदी नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल को 2.240किलो ग्राम गांजे के साथ दबोच लिया।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें छात्र-मौलाना खिजर