Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित रूप से कार्यवाही के दिए निर्देश

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निदान करना सुनिश्चित कराएं। 

उन्होंने कहा कि जनशिकायतों व समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। भूमि संबंधी प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित रूप से कार्यवाही की जाए।स्म्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 15, पूर्ति की 12, विद्युत की 02, जिला पंचायत राज अधिकारी की 01, अधिशासी अधिकारी की 02, विकास विभाग की 04, पुलिस विभाग की 04 एवं लोक निर्माण विभाग की 02 कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से राजस्व विभाग की 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने कहा कि पुलिस अधिकारी आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, उपजिलाधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेमका गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लोक कला कार्यशाला का समापन, 150 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण