प्रशिक्षण हासिल करने वाली बालिकाओं को किए प्रमाण पत्र वितरित
मण्डलायुक्त रूपेश कुमार व आईटीसी के महाप्रबंधक संदीप शर्मा ने किया छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान/धर्मेंद्र अनमोल
सहारनपुर-आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा समर्थित व डॉ. श्रॉफ चैरिटी आईज हॉस्पिटल द्वारा संचालित आईटीसी स्वास्थ्य किरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सर्टिफाइड ओपठ्ठलमिक परामीडिक्स प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
आईटीसी के एम.पी.एच. हॉल परिसर में आयोजित किया गया। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के रिजनल मैनेजर रवि बंसल ने बताया कि आईटीसी द्वारा यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की युवा बालिकाओं को कौशल आधारित व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत प्रतिभागियों को नेत्र विज्ञान से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे स्वरोजगार अथवा रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024-25 में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से 78 छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा वर्तमान में 128 छात्राएँ सर्टिफाइड ओपठ्ठलमिक परामीडिक्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त रूपेश कुमार व विशिष्ट अतिथि ए.सी.एम.ओ. डॉ. अजमेन्द्र मलिक ने प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। मण्डलायुक्त रूपेश कुमार ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा लगन व मेहनत के साथ अपना कैरियर बनाने का आह्वान किया।डॉ. श्रॉफ चैरिटी आईज हॉस्पिटल की एओपी कार्यक्रम निदेशक डॉ. पारुल दत्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल कौशल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि सेवा भावना से जुड़ा एक सामाजिक प्रयास है। प्रशिक्षित छात्राएँ तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव भी सीखती हैं, जिससे वे समाज में गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने तथा समाज में गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में आईटीसी फैक्ट्री के महाप्रबंधक संदीप शर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से रीजनल मैनेजर रवि बंसल, गिरिराज शाह, प्रकाश, सुश्री रिया गुप्ता, डॉ.श्रॉफ, चैरिटी आईज हॉस्पिटल की ओर से श्रीमती योगिता रावत, युवेकराज, दीपक रावत, इम्तियाज एवं परविंदर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ