Ticker

6/recent/ticker-posts

वालीवाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुआ चयन

वालीवाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर वालीवाल बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 10 फरवरी, 2026 तक आगरा में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में सम्पन्न कराया गया। 

मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में अदिति कोशल, अक्षिता पुण्डीर, विद्या वालिया, जेसमिन, राशि, वर्णिका, पूर्वी शमा, आईशा, ओजस्वी, परक, इकरा मरियम, जिकरा, खुशी (सहारनपुर) का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाड़ियों में नेहा, मुस्कान का चयन किया गया। जिला वालीवॉल संघ के अध्यक्ष संदीप पुण्डीर एवं सचिव गौरव चौहान ने चयनित खिलाडियों को शुभकामनायें दी। चयन ट्रायल में मीनू कुमारी, बृजेश कुमार, आदेश, जयेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

वालीवाल खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुआ चयन