जिला देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
देहरादून- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,देहरादून के तत्वावधान में 14मार्च को प्रातः 10.00बजे से सायं 05.00बजे तक जिला मुख्यालय देहरादून,बाह्य न्यायालय ऋषिकेश,विकासनगर,डोईवाला,मसूरी एवं चकराता के न्यायालयों में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम,सिविल मामले,पारिवारिक मामलें,चैक बाउन्स से सम्बंधित मामले,शमनीय प्रकृति के आपराधिक मामलें तथा अन्य प्रकृति के मामले लगाये गये थे। इस लोक अदालत में जनपद देहरादून में फौजदारी के शमनीय प्रकृति के 207मामलें,चैक सम्बंधी 693 मामलें,धन वसुली सम्बंधी 18मामले,मोटर दुर्घटना क्लेम ट्राईबुनल के 62मामलें, पारिवारिक विवाद सम्बंधी 129मामलें श्रम सम्बंधी 01मामले,मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय अपराधों के 6075मामले,उपभोक्ता फोरम सम्बंधी 15 एवं अन्य सिविल प्रकृति के 55मामलों सहित कुल 7255मामलों का निस्तारण कर 496212074/-रू की धनराशि पर समझौता हुआ। साथ ही बाह्य न्यायालय,विकासनगर के न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत में कुल 739मामलों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया,जिसमें कुल 9958000 /-रू० की धनराशि पर समझौता किया गया तथा बाह्य न्यायालय ऋषिकेश के न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत में कुल 911मामलों का निस्तारण कर कुल 33198531 /-रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया। बाह्य न्यायालय डोईवाला द्वारा 312 मामलों का निस्तारण कर कुल 272474100/-रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया। बाह्य न्यायालय मसूरी द्वारा 47 मामलों का निस्तारण कर कुल 2504711/-रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया तथा बाह्य न्यायालय चकराता द्वारा 14 मामलों का निस्तारण कर कुल 1952500/-रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया।इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों व अन्य संस्थानों द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले भी निस्तारित किये गये। उक्त लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के कुल 4808 मामलों का सफल निस्तारण किया गया तथा 3,22,11,036/- रू0 की धनराशि पर पक्षकारों के मध्य समझौता हुआ।
0 टिप्पणियाँ