सर्वागीण विकास के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक प्रशिक्षण भीआवश्यक
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-कन्या गुरूकुल हरिद्वार गरूकुल कागड़ी समविश्वविद्यालय हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई-02 ने सीतापुर में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया।दिवस के पहले सत्र में उद्धघाटन समारोह का अयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से किया गया।
कार्यक्रम में समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा,कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार,प्रो.एस.पी.सिंह,पार्षद विनीत चौहान,अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन से प्राची आनंद उपस्थित रहे।कार्यक्रम में समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने अपने संबोधन में छात्राओं को कहा कि सर्वागीण विकास के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक प्रशिक्षण भी अत्यन्त आवश्यक है उन्होने बताया कि विशेष रूप से आपदा प्रबंधन से संबंधित कक्षाओं तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का दायित्व है कि विद्यार्थियों को उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये तैयार किया जाये इसलिये विश्वविद्यालय द्वारा छात्र एवं छात्राओं को यू.पी.एस.सी.की तैयारी के लिये मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया जाये।कार्यक्रम में समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमा लंकार ने अपने संबोधन में छात्राओ को कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओ को समाज के साथ जोड़ने और उनमें नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण मंच है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-02वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.संगीता मदान ने शिविर के उदेश्य और रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं है यह युवाओं सेवा अनुशासन नेतृत्व और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का सशक्त माध्यम है और उन्होने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयं सेविकाओं द्वारा क्षेत्र के वासियों को स्वच्छता अभियान,पर्यावरण संरक्षण स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक किया जायेगा।उन्होंने स्वयंसेविकाओं प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है उन्होंने स्वयं सेविकाओं से राष्ट्रीय सेवा योजना के मोटो को स्वयं से पहले आप को अपने जीवन मे अपनाने की अपील की।कार्यक्रम में के अंत में डा.संगीता मदान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राहुल प्रकाश,राजेश,नवीन कुमार,अमित उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ