सरदार कंवलजीत सिंह राजू बने समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी दलों में सक्रियता बढ़ रही है ऐसे में आज महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सरदार कंवलजीत सिंह राजू को महानगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र दिया
हाजी नवाब अंसारी ने कहा सरदार कंवलजीत सिंह राजू ने जब से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी तभी से लगातार पार्टी कार्यक्रम में सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और नगर में व्यापारियों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं टिंकू अरोड़ा ने कहा भाजपा सरकार ने सिख समाज को सिर्फ वोटर की तरह इस्तेमाल किया है राजनीति में भागीदारी और सम्मान के नाम पर सिर्फ धोखा देने का काम किया है सहारनपुर नगर का सिख समाज सिख प्रतिनिधित्व और सरकार में अपनी भागीदारी चाहता है समाजवादी सरकार बनने पर सहारनपुर नगर से सिख समाज को विशेष सम्मान देने का काम किया जाएगा उन्होंने सरदार कंवलजीत सिंह राजू को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी इस मौके पर सरदार परमीत सिंह, इजहार राजा, शुभम वर्मा , गौरव , रवि यादव , सरदार जोगिंदर सिंह , शुभम थापा आदि लोग मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ