Ticker

6/recent/ticker-posts

महापौर ने किया नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

महापौर ने किया नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

वार्ड 25 में जलभराव से राहत के लिए 29 लाख की लागत से बनेगा नाला

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड 25 में आश्रम से अम्बेडकर प्रतिमा तक नाला निर्माण कार्य का विधिवत् शुभारंभ किया। वार्ड 25 के लोगों को जलभराव एवं जल निकासी की समस्या से राहत देने के लिए बनाये जा रहे नाला निर्माण पर करीब 29 लाख रुपये की लागत आयेगी। 

महापौर डॉ. अजय कुमार आज वार्ड 25 में पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। महापौर ने कार्य स्थल पर गंेती चलाकर नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ केवल एक निर्माण योजना का आरंभ नहीं जनसुविधा और बेहतर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है कि विकास की धारा प्रत्येक गली और प्रत्येक घर तक पहुंचे तथा नागरिकों का जीवन और अधिक स्वच्छ, सुगम तथा सुखद बने।     इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह लाल, पार्षद सोपिन कुमार पाल, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नागराज सिंह गौतम, श्रीमती पूनम पाल, सोनू पाल, कर्म सिंह, डॉ. पवन कपिल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 उपनिरीक्षक विपिन मलिक की प्रभावी कार्यवाही में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक चोर