सहारनपुर में कल से शुरू होगा भव्य खादी महोत्सव, 10 दिन तक सजेगी स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
प्रदर्शनी में 85 ऑक्टोनॉर्म स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें उ.प्र. के जनपद सहारनपुर, आगरा, कानपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, वाराणसी, बागपत, चंदौली, प्रयागराज, मैनपुरी, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, कन्नौज, उत्तरकाशी आदि से खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा पंजीकृत इकाइयों, हस्तशिल्प विभाग के कारीगर व स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड की इकाइयों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है, जिनके द्वारा कश्मीरी शॉल, बनारसी साड़ी, सूट, अचार, मुरब्बा, लकड़ी के सामान आदि की बिक्री की जाएगी।प्रदर्शनी का उद्देश्य इकाइयों द्वारा उत्पादित स्वदेशी उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री कराना है। प्रदर्शनी अवधि में सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक एवं अन्य विभागों के सेमिनार / कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ