गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित किसानों की अन्य समस्याओं के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंप शीघ्र पूरा कराए जाने की माँग की।
तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत अख्तर की अध्यक्षता एवं युवा जिला उपाध्यक्ष मोनू उर्फ जयवीर के संचालन में संपन्न हुई।बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बजाज शुगर मिल से बकाया गन्ना भुगतान कराने और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की। पंचायत में छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने तथा नकली खाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। आगामी 26 नवंबर को सहारनपुर कमिश्नरी पर चौधरी राकेश टिकैत की मौजूदगी में होने वाले महाधरने में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।इस दौरान तहसील अध्यक्ष गालिब प्रधान, युवा मंडल महासचिव पुनीत चौधरी, कान सिंह राणा, प्रीतम चौधरी, रजनीश प्रमुख, अंकुर चौधरी, सिकंदर चौधरी, नेता इसरार, नईम खान,राशिद खान बरसा प्रधान, इकराम राठी, योगेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, हरपाल चौधरी, धीर सिंह चौधरी, अमरीश चौधरी, महेंद्र चौधरी एवं इसम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ