जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नालंदा वर्ल्ड स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जीते मुकाबले
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में चल रहे जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को नालंदा वर्ल्ड स्कूल ने ब्राउनवुड स्कूल को 207 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने सेंट मैरी एकेडमी मिशन कंपाउंड को एक रन से रोमांचक शिकस्त दी।नालंदा वर्ल्ड स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 302 रन बनाए। अर्नव ने 59 गेंदों पर 158 रन की शानदार पारी खेली। तनिष्क ने 45 गेंदों पर 72 और वरुण ने 11 गेंदों पर 32 रन बनाए। जवाब में ब्राउनवुड स्कूल की टीम 17 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। मोहम्मद ने 13 गेंदों पर 27 रन बनाए। नालंदा की ओर से फैज और मोहम्मद ने दो-दो विकेट लिए। अर्नव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मुकाबले में सेंट मैरी एकेडमी ने टॉस जीतकर दिल्ली पब्लिक स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डीपीएस ने 127 रन बनाए। सोहम ने 25 गेंदों पर 25, शिवॉय ने 22 गेंदों पर 27 और सहज ने 24 गेंदों पर 27 रन बनाए। जवाब में सेंट मैरी एकेडमी की टीम 126 रन पर आउट हो गई। अभिमन्यु ने 15 गेंदों पर 24 और तन्मय ने 19 गेंदों पर 27 रन बनाए। डीपीएस के आशुतोष मिश्रा ने पांच विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। सोहम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल सुबह 8:30 बजे इन्फेंट जीसस स्कूल और रेनबो स्कूल के बीच तथा दूसरा मुकाबला सुबह 11:30 बजे विजडम वैली अकादमी और सोफिया इंटरनेशनल स्कूल के बीच होगा। आयोजन में स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी, डायरेक्टर मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, कोच विवेक शर्मा, विक्रांत सिंह विक्की, पीटीआई मनपाल सिंह, अक्षय कुमार, श्रीकांत चौधरी, मानसी धीमान का विशेष सहयोग रहा।


0 टिप्पणियाँ