भारतीय किसान यूनियन पथिक के किसानों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-किसानों की विभिन्न समस्याओं के निवारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन पथिक के किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपाज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि गन्ना मूल्य लागत को देखते हुए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल शीघ्र घोषित किया जाये। जनपद सहारनपुर की शुगर मिलो पर किसानों का करोडों रुपये बकाया है जिसे ब्याज सहित शीघ्र दिलवाया जाये। रामपुर मनिहारन से घसौती भाकला तक जाने वाली सडक पर गड्ढे बने हुए हैं व जगह जगह से टुटी पडी है जिस पर रोज हजारों बच्चे स्कूल आते जाते है ओर दर्जनो गांवो का आना जाना रहता है सडक पर एक्सीडेंट हो रहे हैं इसलिए इस सडक का चौडी करण कर शीघ्र बनवाई जाये। भाकला सडक से घसौती जाने वाली सडक पर एक सप्ताह से बिजली के खम्भे टुटे पडे हैं जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भारी किल्लत हो रही है इसलिए जल्द से जल्द नये खंभे लगा कर टयूबल की बिजली चालु की जाये। एमएसपी नयूनत समर्थन मूल्य लिखित मे कानून बनाया जाये ज्ञापन देने वालो मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज, सोमवीर राणा जिलाध्यक्ष सहारनपुर, बिटटू चौधरी, जोनी मुखिया, प्रशान्त चौधरी गुरुवचन सिंह, आर्यन राणा, राकेश, रविन्द्र आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ