Ticker

6/recent/ticker-posts

जनगणना-2027: जिलाधिकारी ने ऑनलाइन स्वगणना कर की शुरुआत, लोगों से भागीदारी की अपील

 जनगणना-2027: जिलाधिकारी ने ऑनलाइन स्वगणना कर की शुरुआत, लोगों से भागीदारी की अपील 

16 से 30 नवंबर तक se.census.gov.in पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी, बुजुर्गों और पड़ोसियों की मदद करने का किया आह्वान 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- जनगणना-2027 के तहत संचालित स्वगणना अभियान में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से 16 से 30 नवंबर तक चलने वाली स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। जनपदवासी सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर ऑनलाइन स्वगणना कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता, परिवार के बुजुर्गों और आसपास रहने वाले पड़ोसियों को स्वगणना करने में सहयोग दें, ताकि अधिक से अधिक परिवारों की जानकारी आसानी से दर्ज हो सके।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्वगणना पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक स्वगणना आईडी प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है, क्योंकि घर-घर जनगणना के लिए पहुंचने वाले कार्मिकों को यह आईडी उपलब्ध करानी होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। स्वगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनपदवासी जनगणना हेल्पलाइन नंबर 1855 अथवा जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 05921-297112 पर संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,