Ticker

6/recent/ticker-posts

आईएमए की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न,सीएमओ ने दिए आईसीयू संबंधित दिशा निर्देश

 आईएमए की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न,सीएमओ ने दिए आईसीयू संबंधित दिशा निर्देश

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सहारनपुर शाखा की इस कार्यकाल की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग  जी.पी.ओ. रोड स्तिथ सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने की!बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया। मानद सचिव डॉ. अनुपम मलिक ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।मुख्य अतिथि डॉ शेर सिंह कक्कड़ ने कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ के ए के जैन,डॉ सुरेंद्र मोहन गुप्ता और डॉ पूनम कुमार को उनके चिकित्सा क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिए अध्यक्ष डॉ डी के गुप्ता,डॉ अनुपम मलिक ,डॉ विकास अग्रवाल एवं डॉ सौम्या जैन स्मर्ति चिह्न देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर सिंह कक्कड़ ने आईसीयू बनाने और चलाने संबंधित शासन आदेशो की जानकारी विस्तार से सभी को दी और आवश्यक कार्यवाही के लिये आईएमए के चिकित्सकों को निर्देश दिए।उन्होंने आईसीयू संचालन में सरकारी नियमों के पालन और मरीज सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वैज्ञानिक वार्ताएं हुईं। डॉ. मयंक नौटियाल, MCh (गैस्ट्रो सर्जरी) ने जी.आई. एवं हेपेटोबिलियरी सर्जरी विषय पर नवीनतम जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों और रोबोटिक सर्जरी एवं अन्य आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया।
डॉ. ज्योति रैना, MD प्रसूति एवं स्त्री रोग ने गंभीर एंडोमेट्रियोसिस में सर्जिकल मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने गंभीर एंडोमेट्रियोसिस के मामलों में सर्जरी की भूमिका, सावधानियों और बेहतर परिणामों पर प्रकाश डाला।वार्ताओं के बाद चिकित्सकों ने सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। बैठक में संगठन से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।अंत में मानद वैज्ञानिक सचिव डॉ. सौम्या जैन ने सभी वक्ताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. रविकान्त निरंकारी, डॉ. संजीव अग्रवाल,डॉ सीमा अग्रवाल, डॉ सुधीर अग्रवाल,डॉ रिक्की चौधरी,डॉ मोहन पांडे,डॉ अनिल मालिक,डॉ साक्षी मलिक,डॉ खलीउल्ला खान,डॉ नरेंद्र खन्ना, डॉ स्वर्णजीत सिंह,डॉ महेश गोयल,डॉ रिक्की चौधरी,डॉ उदयराज सिंह,डॉ संजय यादव, डॉ. कुणाल जैन,डॉ नागपाल,डॉ संजीव मित्तल,डॉ आर एन बंसल,डॉ वन्दना आर्य ,डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ.सुशील कुमार, डॉ. पूजा खन्ना, डॉ. अनिता मलिक,डॉ.रजनीश सिंघल,डॉ जीबी लाल,डॉ सी एस चोपड़ा,डॉ रविन्द्र राणा,डॉ प्रशांत खन्ना आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,