Ticker

6/recent/ticker-posts

अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों पर कार्रवाई

 अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों पर कार्रवाई

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-नगर कोतवाली चंडी चौक के पास आपसी लड़ाई-झगड़े के दौरान अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवकों पर हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी के विरुद्ध धारा 81पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 

18/19 नवंबर की रात चंडी चौक के पास कुछ युवकों के बीच आपसी लड़ाई-झगड़ा और शोर- शराबा हुआ।अपने विवाद को छिपाने के लिए उन्हीं में से किसी ने पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दे दी।सूचना मिलते ही रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित युवकों को चौकी बुलाकर पूछताछ की।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आपसी विवाद को छिपाने के लिए अपहरण की झूठी सूचना दी गई थी।हरिद्वार पुलिस ने अपील की है कि पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह न करें।अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,