Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

 ग्लोकल विश्वविद्यालय में जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन, कुलपति डॉ जॉन फिन्बे तथा कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्लोकल विश्वविद्यालय में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की ओर से पधारे श्री देव भास्कर पांडे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए गंगा और उसकी सहायक नदियों का संदर्भ लेते हुए जल संरक्षण, जल प्रदूषण तथा पर्यावरण संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए।

श्री देव भास्कर पांडे ने जल के सीमित एवं अमूल्य संसाधन होने पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल एवं सुरक्षित पर्यावरण भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में जल संरक्षण की आदत अपनाने तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। डॉ शोभा त्रिपाठी ने कहा कि जल अमूल्य है अतः इसकी बूंद बूंद को स्वच्छ और सुरक्षित रखना अनिवार्य है।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से जोड़ते हुए समाज में सतत विकास एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करना रहा। अंत में डॉक्टर बिलाल अहमद ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ