तेज़ तर्रार क़स्बा इंचार्ज एसआई ललित कुमार ने चैकिंग अभियान चलाकर दो पटाखे जैसी आवाज़ छोड़ने वाली बाइकें की सीज़,वाहन चालकों में मचा हड़कंप
रिपोर्ट-डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से एसआई ललित कुमार ने मेन बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया और पटाखा जैसी आवाज़ छोड़ने वाली दो बाइकों की सीज़ कर दिया।
तेज़ तर्रार कस्बा इंचार्ज ललित कुमार ने पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग अभियान शुरू किया तो बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस की चेकिंग देखकर कई बाइक सवार मेन बाजार छोड़कर दूसरी गलियों से भागते नजर आए। अभियान के दौरान पुलिस ने पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की। कस्बा इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि कुछ बाईक सवार बाईक से पटाखा जैसी आवाज़ छोड़ रहे थे जिससे कुछ लोग घबरा जाते थे।मामला संज्ञान में आने पर चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान ऐसी दो मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में खलबली मची रही।
0 टिप्पणियाँ