Ticker

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026 को किया रवाना

 कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026 को किया रवाना

18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व आईटीबीपी के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

मुक्तेश्वर-कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश में इस तरह के साहसिक खेलों का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का शुभारंभ मुक्तेश्वर से होना भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि शासन में सचिव धीराज सिंह भी इस आयोजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी रहते हुए धीराज सिंह गर्ब्याल ने कुमाऊं की संस्कृति एवं परंपराओं तथा पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों को एक गुलदस्ते के रूप में जोड़कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के सभी क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन डज्ठ चौलेंज-2026 की शुरुआत 20नवंबर को मुक्तेश्वर से हुई है। साइकिल रेस प्रदेश के 10 जनपदों से गुजरते हुए लगभग 658 किलोमीटर का सफर तय कर 26नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व आईटीबीपी के कुल 66 व्यक्ति प्रतिभाग कर रहे हैं तथा 14 व्यक्ति विभिन्न कारणों से प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि कुल 80व्यक्तियों द्वारा पंजीयरण कराया गया था,सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा आयोजित अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026 का उद्देश्य केवल साइकिलिंग प्रतियोगिता कराना नहीं,बल्कि उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म,माउंटेन साइक्लिंग और साहसिक खेलों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।इस आयोजन के माध्यम से सरकार खेल,पर्यटन,स्थानीय अर्थव्यवस्था,संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़कर उत्तराखंड की वैश्विक पहचान मजबूत करना चाहती है।उन्होंने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज-2026,अल्ट्रा मैराथन,एंगलिंग मीट सहित विभिन्न साहसिक खेलों के द्वारा सरकार के प्रमुख उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि-हिमालयी क्षेत्रों को माउंटेन बाइकिंग और साहसिक खेलों के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना।देश-विदेश के पेशेवर साइकिलिस्टों और पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करना।राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए एक विशिष्ट पहचान दिलाना।पर्यटन गतिविधियों को केवल गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित न रखना।सर्दियों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाना।ऑफ-सीजन में होटल,होमस्टे,रिसॉर्ट और स्थानीय पर्यटन कारोबार को प्रोत्साहित करना।ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन आधारित रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करना। स्थानीय युवाओं को गाइड,होमस्टे संचालक,परिवहन,खानपान और अन्य पर्यटन सेवाओं से जोड़ना।देश-दुनिया के प्रतिभागियों को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोककला,खानपान और परंपराओं से परिचित कराना।हिमालयी घाटियों,जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता का प्रचार करना।लोकल फॉर वोकल तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना ।प्राकृतिक सौन्दर्य से युक्त कम प्रसिद्ध पर्वतीय क्षेत्रों और ग्रामीण पर्यटन स्थलों को भी  पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाना।राज्य के विभिन्न जनपदों को पर्यटन की एक साझा श्रृंखला में जोड़ना आदि प्रमुख उद्देश्य हैं।इस दौरान सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल,प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर ,मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय,प्रबंधक केएमवीएन मनीष सिंह,बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,दर्ज़ा राज्यमंत्री देवेंद्र ढेला,पर्यटन विकास परिषद सलाहकार समिति सदस्य नितिन राणा,जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य सहित एफसीआई के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,