डॉ. शादाब अंसारी की पहल पर सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महानगर के प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर शादाब अंसारी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं निर्धन कन्या के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गयास्थानीय देहरादून रोड माहीपुरा में आयोजित सम्मेलन में सर्व समाज की विभूतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया सम्मेलन में अर्शी अंसारी को सब इंस्पेक्टर, अजीम अंसारी को एमबीबीएस, अनम रियाज मलिक को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित होने, नाजिश अंसारी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में वाइस चेयरमैन बनने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जबकि महिला सभा की अध्यक्ष गुलशन खान को सुनहरा कल स्वास्थ्य पोषण में महिला जागरूकता के लिए पुरस्कृत किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर शादाब अंसारी ने कहा कि सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर अंसारी समाज सबसे अधिक तादाद में है लेकिन आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अंसारी समाज को टिकट नहीं दिया सम्मेलन में सर्व समाज ने डॉक्टर शादाब अंसारी को समर्थन देने का ऐलान किया इस अवसर पर बरकत अंसारी, सदाकत अंसारी सलीम अंसारी आरटीओ, मास्टर अब्दुल वहिद मलिक, फुरकान मलिक, मोहम्मद अली एडवोकेट, इस्लाम देवबंदी, मुस्तकीम अंसारी, तसव्वुर अंसारी, अनस अंसारी, पार्षद जफर, पार्षद समीर, पूर्व पार्षद नौशाद राजा, निजाम अली आजाद, प्रधान साजिद अंसारी, प्रधान दानिश, अंसारी जमशेद अंसारी, प्रधान महबूब हसन अंसारी, कुर्बान अंसारी, अमजद अंसारी, युनुस अंसारी, रिजवान अंसारी, मंसूर अंसारी, शोएब अंसारी, एडवोकेट ईशान अहमद अंसारी, आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अब्दुल शकूर अंसारी व संचालन एडवोकेट साजिद अंसारी ने किया।

0 टिप्पणियाँ