Ticker

6/recent/ticker-posts

एसबीबीए चैलेंजर्स ने शानदार खेल के दम पर दिवाली कप की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

एसबीबीए चैलेंजर्स ने शानदार खेल के दम पर दिवाली कप की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

फाइनल में एसबीबीए राइडर्स को दी शिकस्त, असद बने मैन ऑफ द मैच

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-अंडर-14 दिवाली कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम एसबीबीए चैलेंजर्स और टीम एसबीबीए राइडर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसबीबीए चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसबीबीए राइडर्स को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर एसबीबीए राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। राघवेंद्र ने 45 रन और अनस मलिक ने 15 रन का योगदान दिया। एसबीबीए चैलेंजर्स की ओर से असद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए, जबकि देवांश सभरवाल ने दो विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीए चैलेंजर्स की टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 99 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से असद ने 45 रन और जैद ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। एसबीबीए राइडर्स की ओर से अर्श गौर ने दो और हर्ष ने एक विकेट हासिल किया।फाइनल में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले असद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में देवांश सभरवाल को बेस्ट बल्लेबाज, मोहम्मद हारिस गाडा को बेस्ट गेंदबाज और वाली खान को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित बदमाश घायल, पैर में गोली लगने से घायल