Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित बदमाश घायल, पैर में गोली लगने से घायल

 पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित बदमाश घायल, पैर में गोली लगने से घायल

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई,मौके से तमंचा,कारतूस उपकरण बरामद

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- गौकशी और गौ-तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार देर रात्रि को कोतवाली भगवानपुर पुलिस और गौकशी के एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई।घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार,बीती देर रात्रि सूचना मिली थी कि गौकशी के मामले में वांछित छोटू पुत्र संसार उर्फ शमशाद निवासी ग्राम हलजोरा, आईटीआई तिराहे से मसाई जाने वाले मार्ग के सामने आम के बाग में गौकशी की तैयारी कर रहा है।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाग में कांबिंग शुरू कर दी।इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पेड़ से बछड़े को बांधकर खड़ा दिखाई दिया।पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।तभी पुलिसकर्मियों ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी,लेकिन आरोपी ने दोबारा गोली चला दी।इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की,जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।तभी पुलिस ने घायल को गिरफ्तार करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया दिया।साथ ही पुलिस ने मौके से .315बोर का देशी तमंचा,दो खोखा कारतूस,एक जीवित बछड़ा,व गोकशी करने के उपकरण भी बरामद किए।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह न3 बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित घर में मामला दर्ज करने के साथी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी का आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।उसके खिलाफ थाना बुग्गावाला और कोतवाली भगवानपुर में मुकदमे दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान