Ticker

6/recent/ticker-posts

हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक जमील फोरमैन ने अपनी वर्षों की परंपरा को क़ायम रखते हुए भैया दूज पर अपनी हिन्दू बहनों के घर पहुँच कर उपहार किए भेंट

हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक जमील फोरमैन ने अपनी वर्षों की परंपरा को क़ायम रखते हुए भैया दूज पर अपनी हिन्दू बहनों के घर पहुँच कर उपहार किए भेंट 

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक 

रामपुर मनिहारान-हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक जमील फोरमैन ने अपनी वर्षों की परंपरा को क़ायम रखते हुए भैया दूज पर अपनी हिन्दू बहनों के घर पहुँच कर उपहार भेंट किए।हिन्दू बहनों ने भी जमील फोरमैन की लंबी आयु और खुशहाली की दुआएं की।

क्षेत्र में हिन्दू मुस्लिम एकता के रूप में प्रसिद्ध जमील फोरमैन ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भैया दूज के पावन पर्व पर अंजू गुप्ता,रूसी पँवार,चिंकी आदि हिन्दू बहनों के घर पहुँच कर उन्हें उपहार दिए और गंगा जमनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।बहनों ने भी अपने भाई जमील फोरमैन की लंबी उम्र और खुशहाली की दुआएं की।बहनों ने कहा कि जमील फोरमैन भाई के आने से हमारी खुशियां बढ़ जाती हैं।वरिष्ठ समाजसेवी जमील फोरमैन ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से वह रक्षा बंधन,भैया दूज और ईद पर अपनी हिन्दू बहनों के घर जाते हैं और उनका हक़ और अपना फ़र्ज़ अदा करते हैं।उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों को मानने वाले प्यार से एक साथ रहते हैं यह हमारे देश की खासियत है और यही हमारे देश को महान बनाती है।जमील फोरमैन ने कहा कि वह आजीवन इन रिश्तों को निभाएँगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित बदमाश घायल, पैर में गोली लगने से घायल